अल्पसंख्यक समाज की दर्जनों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन।
कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) मंगलवार को प्रदेश के शहरी विकास मंत्री कालाढुंगी विधायक बंशीधर की उपस्थिति में अल्पसंख्यक समाज की दर्जनों महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा।व इस बार भाजपा के पक्ष में मतदान करने का वादा किया। वार्ड नम्बर बहुमुल्य मुस्लिम क्षेत्र में मुमताज बेगम के नेतृत्व में लगभग दर्जनों अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान मंत्री बंशीधर सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की अगर मुस्लिम समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा रहा और उंनको फिर से विजय मिलती है तो व मुस्लिम क्षेत्र की हर मूलभूत समस्या को दूर करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा अब मुस्लिम समाज भी समझ चुका है कि उनकी सच्ची हितेषी भाजपा पार्टी ही है।इसलिए अब बढ़चढ़ कर मुस्लिम भी भाजपा से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार भाजपा फिर से 60 सीटो से अधिक सीट जीत कर उत्तराखण्ड़ में सरकार बनाएगी।इस दौरान सभा को चेरमेंन पुष्कर कत्यूरा,गोपाल बुधलाकोटि,महेंद्र दिगारी,महमूद हसन बंजारा,कविता बालिया,आदि ने सम्बोधित किया।इस दौरान पूर्व सभासद नसीम जहां, शाकिर हुसैन,राजा,इनायत अली,बिशन बगडवाल, सुरेंद्र सिंह,तसलीम कुरैसी, कार्यक्रम का संचालन विनोद बुधलाकोटि ने किया।

