Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • तहसीलदार से मिलकर जल्द प्रमाण पत्र बनाने की मांग।

तहसीलदार से मिलकर जल्द प्रमाण पत्र बनाने की मांग।

By on September 22, 2021 0 415 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन)स्कूलों में प्रवेश हेतु और छात्र वृत्ति के लिए इस समय अधिकांश विद्यार्थियों को आये, जाति स्थाई प्रमाण पत्र बनाने की जरूरत पड़ रही है। छात्र वृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक होते देख विद्यार्थी परेशान हैं। इसको देखते हुए बुधवार को उप प्रधान भगवंत सिंह अधिकारी व जनसेवा कमेटी के अध्यक्ष जाहिद हबीबी ने तहसीलदार प्रियंका रानी से भेंट कर विद्यार्थियों के आये, जाति, स्थाई प्रमाण पत्रों को जल्द बनवाये जाने की मांग की। तथा तहसीलदार को छात्र वृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक होने की बात बताई। जिसपर तहसीलदार प्रियंका रानी ने विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए सभी पटवारियों को इस तरह के प्रमाण पत्रों के आवेदनों को प्राथमिकता देने के आदेश दिए। तहसीलदार प्रियंका रानी ने कहा कि ऐसे आवेदनों पर रिपोर्ट का 15 दिन का समय निर्धारित है फिर भी विद्यार्थियों के जो आवेदन तहसील में हों ऐसे नामों की सूची विद्यालय स्टाफ तहसील पहुंचा दे तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके। इधर उप प्रधान भगवंत अधिकारी व जन सेवा कमेटी अध्यक्ष जाहिद हबीबी ने प्रशासन से छात्र वृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ाये जाने की भी मांग की है।।