शिक्षक संघ की शाखा इकाई का गठन।
कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज डोनपरेवा में राजकीय शिक्षक संघ की विद्यालय स्तरीय शाखा इकाई का गठन प्रधानाचार्य अनुराग यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से हरीश चंद्र आर्या को अध्यक्ष, जतिन हर्बोला को मंत्री बनाया गया। इसके अलावा पुरूष उपाध्यक्ष के लिए आदित्यवीर सिंह और महिला उपाध्यक्ष के लिए पुष्पा यादव को चुना गया। जबकि शालिनी डंगवाल को संगठन मंत्री, संजय कुमार को कोषाध्यक्ष, रश्मि नेगी व अतुल कुमार को संयुक्त मंत्री बनाया गया। शाखा के प्रवक्ता का कार्य अनिल राणा व आये व्यय का कार्य बलबीर सिंह रावत देखेंगे। प्रधानाचार्य अनुराग यादव को संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा दिनेश बिष्ट, अर्चना भट्ट, आर प्रजापति कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं।

