Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • सिविल संविदाकार संघ रामनगर द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।

सिविल संविदाकार संघ रामनगर द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।

By on September 25, 2021 0 365 Views

रामनगर।सिविल संविदाकार संघ रामनगर द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया धरने पर बैठें लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य में दी गयीं समय सीमा से 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि का निस्तारण पूर्व की भांति ही अधिशासी अभियंता के कार्यालय स्तर पर ही होना चाहिए।बताया कि विचलन की स्थिति 20 प्रतिशत अधिशासी अभियंता कार्यालय पर भी होना चाहिए।उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कार्य कराये जाने पर वह भी कार्यालय स्तर पर होना चाहिए।निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली खनिज सामग्री रेता बजरी पत्थर पर कटने वाली रायल्टी के अलाया जिला खनिज न्याय निधि के नाम पर लगायीं जाने वाली राशि न काटी जाएं।इस अधिभार को वापस लिया जाये।उन्होंने कहा कि अगर उनकी पांचों मांगो को शीघ्र ही पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।इस दौरान सांकेतिक धरने पर मनोज़ तिवारी तसलीम अहमद अनिल काम्बोज शेखर चंद बधानी इकबाल सिंह आफाक हुसैन वाहिद खान हबीब अहमद दिलबाग सिंह दयाल सिंह साजिद हुसैन राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।