Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • मिनी खेल मैदान का शीघ्र कार्य सुरु नही किया तो किया जाएगा आंदोलन। गजराज।

मिनी खेल मैदान का शीघ्र कार्य सुरु नही किया तो किया जाएगा आंदोलन। गजराज।

By on September 29, 2021 0 345 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र ही अधर में रुके हुए खेल मैदान को बनाए जाने की। मंगलवार को पूर्व राज्य मंत्री व कालाढुंगी विधानसभा से विधायक प्रत्याशी के रूप में मजबूती से दावेदारी करने वाले गजराज सिंह बिष्ट व कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने कालाढुंगी तहसील पहुँचकर उपजिलाधिकारी के माध्य्म से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन भेजकर कालाढुंगी में बन रहे मिनी स्टेडियम के रुके निर्माण को प्रारम्भ करने की मांग की।व शीघ्र निर्माण कार्य सुरु नही किया तो आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस दौरान गजराज बिष्ट ने कहा कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम के लिए सरकार द्वारा निर्माण के लिए प्रथम क़िस्त आवंटित कर दी गई थी। उनका कहना है कि अधिकारी और प्रशासन की लापरवाही के कारण मिनी स्टेडियम का कार्य में वन विभाग ने रोक लगा दी स्टेडियम निर्माण में खेल मंत्री अरविंद पांडे के द्वारा पहली किस्त में 97 लाख रुपये स्वीकृत कराए थे। जिसका सिलनयास एक साल पूर्व खेल, युवा कल्याण व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने किया था गजराज बिष्ट ने बताया की यहाँ के क्षेत्रवासियो की मांग रही है कि नगर में कही एक भी स्टेडियम नही है कालाढूंगी क्षेत्र में भी कही एक स्टेडियम होना आवश्यक है ।

उन्होंने कहा आये दिन खेल प्रेमी प्रतियोगिताओ में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए नगर क्षेत्र के युवा खिलाड़ी प्रेक्टिस करने के लिए अन्यंत्र हल्द्वानी या रामनगर जाते है।जिस कारण उनको काफी कठनाईयो का सामना करना पड़ता हैं।और उनका मनोबल कम होता है क्षेत्र में अगर स्टेडियम बनेगा तो आसपास ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। गजराज बिष्ट ने कहा अगर उनकी इस मांग को जल्द से जल्द पूरे नही किया गया तो वह अपने युवा साथियों के साथ धरने पर बैठने से पीछे नही हटेंगे।वही ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने भी शीघ्र कार्य करे जाने की मांग की । ज्ञापन देने बालो में भाजपा नेता तारा चंद्र पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।