Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • एसटीएफ ने तीन सटोरियों को किया गिरफ्तार

एसटीएफ ने तीन सटोरियों को किया गिरफ्तार

By on September 30, 2021 0 292 Views

देहरादून,। उत्तराखंड एसटीएफ ने एक साथ इस्लामनगर सितारगंज और रुड़की में सटोरियों पर कार्रवाई की है। दोनों रेड में एसटीएफ ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। बताते चलें कि एसटीएफ ने रुड़की से सटोरी शशांक गोयल की अरेस्टिंग की है। वहीं सितारगंज में भी दो आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा खिलाने के चलते गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी शशांक सुल्तान 666 एप्लीकेशन पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। लोगों द्वारा सट्टे पर लगाई हुई रकम को आरोपी के आईसीआईसीआई बैंक के खाते में ट्रांसफर किया जाता था। आरोपी के खाते में एक दिन में लाखों रुपये की ट्रांजेक्शन जांच के दौरान एसटीएफ को मिली है। साथ ही सितारगंज में आरोपियो से एक लाख से ज्यादा नकद और 08 मोबाइल फोन की बरामदगी की गई है। दोनों की मामलों के मास्टरमाइंड अभी फरार बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।