Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास तो भाभी ने काट दिया देवर का प्राइवेट पार्ट, पढ़िये पूरी खबर

भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास तो भाभी ने काट दिया देवर का प्राइवेट पार्ट, पढ़िये पूरी खबर

By on October 12, 2021 0 3742 Views

पटना / बिहार।  भागलपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। भाभी ने अपने देवर का गुप्‍तांग काट दिया है। भाभी ने आरोप लगाया है कि उसका देवर लगातार उनकी गंदी निगाह डालता था। आज उसने दुष्‍कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जब वह नहीं माना तो भाभी ने देवर का लिंग काट दिया। इस पर आरोपित युवक की पत्‍नी ने भाभी को पीट दिया। जख्‍मी युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, नवगछिया इलाके के खरीक थाना क्षेत्र में एक देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो भाभी ने धारदार हथियार से देवर का गुप्तांग काट दिया। इसके बाद जख्मी देवर ने अपनी पत्नी समेत अन्य स्वजनों के साथ मिलकर भाभी की जमकर पिटाई कर दी। घायल महिला को पड़ोस के लोगों ने इलाज के लिए खरीक पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। भाभी के हमले में घायल देवर का इलाज पीएचसी में हुआ। घायल युवक ने भाभी के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है, जिसमें पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपित देवर अचानक अपनी भाभी के कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। भाभी ने धारदार हथियार से देवर के गुप्तांग पर हमला कर दिया। अत्यधिक खून बहने के कारण घायल देवर की स्थिति गंभीर बनी है। महिला का पति दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करता है। प्रभारी थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि महिला को इलाज में भेजा गया है। शिकायत व आवेदन मिलने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना की चर्चा हर ओर रही है। आरोपित युवक का इलाज चल रहा है। पीडि़त महिला भी जख्‍मी है। अभी तक पुलिस ने किसी भी पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।