Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • वन विभाग ने अवैध खनन को लेकर छापेमारी केदौरान एक डंपर, एक ट्रेक्टर ट्राली जब्त की।

वन विभाग ने अवैध खनन को लेकर छापेमारी केदौरान एक डंपर, एक ट्रेक्टर ट्राली जब्त की।

By on October 14, 2021 0 368 Views
रामनगर। अवैध खनन पर छापेमारीकी गई। यह छापेमारी प्रात: 3 बजे DFO तराई पश्चिमी, SDO जसपुर जगमोहन रावत के निर्देशन में रामनगर रेंज, आमपोखरा रेंज एवं वन सुरक्षा बल के साथ संयुक्त रात्रि गश्त के दौरान गुलजारपुर जुड़का क्षेत्र में एक डम्पर 14 टायरा तथा एक ट्रॅक्टर अवैध उपखनिज परिवहन करते पकड़े। वाहनों को वन विभाग ने अपनी अभिरक्षा में लेकर हल्दुवा परिसर में खड़ा किया है
छापामारी के दौरान जगमोहन सिंह रावत उपप्रभागीय वनाधिकारी, देवेन्द्र सिंह रजवार वन क्षेत्राधिकारी रामनगर,अभिलाषवीर सैक्सना वन क्षेत्राधिकारी वन सुरक्षा बल,मोहन चन्द्र पाण्डेय वनदरोगा, ब्रजमोहन सिंह रावत वनदरोगा, हरीराम वनदरोगा, खीम सिंह अधिकारी वनदरोगा, मोहन सिंह बिष्ट वनदरोगा, राजेंद्र सिंह राणा वन आरक्षी, तारिक अहमद वन आरक्षी,अजय कुमार वन आरक्षी, सुरेश कुमार वन आरक्षी,हेम सुयाल उप वनक्षेत्राधिकारी, विनोद जोशी वन आरक्षी,वालम सिंह टै0मि0, जगदीश चौबे वनदरोगा,आदि दैनिक श्रमिक व वाहन चालक मौजूद रहे।