Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशे में वाहन चलाने वालों पर काठगोदाम पुलिस का कड़ा प्रहार

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशे में वाहन चलाने वालों पर काठगोदाम पुलिस का कड़ा प्रहार

By on March 24, 2026 0 15 Views

नैनीताल । नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशानुसार “नशा मुक्त नैनीताल” अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं सी ओ हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

23 मार्च, 2026 को थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन पिकअप संख्या:–UK 04 CC 3074 को रोककर जांच की गई, तो चालक अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया।

उक्त चालक द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर नशे में वाहन चलाकर जनमानस की सुरक्षा को खतरे में डालने के कारण, पुलिस टीम ने धारा 185/207 एमवी एक्ट (MV Act) के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया।