मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु मीटिंग में SSP Nainital ने अधीनस्थों को दिए सख्त निर्देश।
हल्द्वानी। बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में डॉ0 मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पोर्टल (CM Portal) पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा भौतिक रूप से उपस्थित होकर एवं वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण एवं डॉक्यूमेंटेशन सही एवं पूर्ण रूप से किया जाए तथा समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर उनकी समस्या का समाधान किया जाए तथा आवश्यक फीडबैक प्राप्त किया जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बैठक के दौरान लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र निस्तारित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को पोर्टल पर अपलोड* की जाने वाली आख्या (रिपोर्ट) को स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं संतोषजनक रखने के निर्देश भी दिए गए।
जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उक्त मीटिंग में डॉ0 जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात नैनीताल, मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, सुमित पाण्डेय क्षेत्राधिकारी रामनगर, सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर, रोहिताश सागर व0उ0नि0 हल्द्वानी, अ0उ0नि0 श्री सुरेन्द्र ऐरी प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ , आशुलिपिक, पीआरओ द्वारा मीटिंग में प्रतिभाग किया गया।

