Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • चारधाम यात्रा से पहले बड़ा फैसला, रुद्रप्रयाग डीएम को बीकेटीसी के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार

चारधाम यात्रा से पहले बड़ा फैसला, रुद्रप्रयाग डीएम को बीकेटीसी के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार

By on March 27, 2026 0 6 Views

देहरादून। चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच प्रदेश सरकार ने बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सीईओ पद पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

बीकेटीसी के पूर्व सीईओ विजय थपलियाल की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद यह पद खाली चल रहा था। इसी बीच सरकार नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।

गौरतलब है कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यात्रा की तैयारियों को देखते हुए सरकार ने फिलहाल रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को यह जिम्मेदारी दी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही बीकेटीसी में स्थायी सीईओ की नियुक्ति भी की जा सकती है।