Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • खाड़ी और मध्य-पूर्व एशिया में फंसे उत्तराखंडियों के लिए सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, तुरंत संपर्क करने की अपील

खाड़ी और मध्य-पूर्व एशिया में फंसे उत्तराखंडियों के लिए सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, तुरंत संपर्क करने की अपील

By on March 29, 2026 0 15 Views

देहरादून: Dehradun से जारी एक महत्वपूर्ण आदेश में Uttarakhand Government ने खाड़ी देशों और मध्य-पूर्व एशिया में रह रहे अथवा फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल जारी किया है।

सरकार ने बताया कि वर्तमान में खाड़ी देशों तथा मध्य-पूर्व एशिया के देशों जैसे सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, ईरान, इजराइल और ओमान में रह रहे या कार्यरत उत्तराखंड के नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और संबंधित भारतीय दूतावासों से समन्वय किया जाएगा।

इस कार्य के लिए उत्तराखंड शासन ने गृह विभाग की विशेष सचिव निवेदिता कुकरेती को नोडल अधिकारी नामित किया है। नोडल अधिकारी के माध्यम से वहां निवासरत या फंसे लोगों को आवश्यक सहायता, समन्वय और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार की ओर से पुलिस मुख्यालय के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल जारी किए गए हैं—

मोबाइल नंबर: 9411112792
ई-मेल: dgc-police-ua@nic.in

सरकार ने आम जनता से अपील की है कि यदि खाड़ी देशों या मध्य-पूर्व एशिया में रहने वाले उत्तराखंड के किसी व्यक्ति के संबंध में जानकारी देनी हो या कोई नागरिक वहां फंसा हो तो उपरोक्त नंबर या ई-मेल पर संपर्क किया जा सकता है।

संपर्क करते समय संबंधित व्यक्ति की जानकारी जैसे नाम, पिता/पति का नाम, जिस देश में वह रह रहा है, वहां का पूरा पता, पासपोर्ट नंबर, मोबाइल/व्हाट्सऐप नंबर, ई-मेल और उत्तराखंड में संपर्क व्यक्ति का विवरण देना अनिवार्य होगा।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था खाड़ी और मध्य-पूर्व एशिया में रह रहे उत्तराखंड के नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए लागू की गई है।