धुरंधर धामी का बुलडोजर से स्वागत, किच्छा में सड़कों पर उमड़ी लोगों की भीड़
किच्छा (ऊधम सिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को सड़क मार्ग से काशीपुर से खटीमा पहुंचे। इस दौरान यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। किच्छा समेत कई जगहों पर बुलडोजर से स्वागत कर लोगों ने अपना उत्साह और समर्थन जताया।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा और सितारगंज सहित कई स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे खड़े नजर आए। लोगों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
युवाओं, माताओं-बहनों और बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में कार्यक्रमों में भाग लिया। हर जगह लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह आयोजित स्वागत कार्यक्रमों ने यह भी दिखाया कि प्रदेश की जनता राज्य सरकार की विकास नीतियों और जनहित से जुड़े फैसलों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के लिए और अधिक ऊर्जा देता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समग्र और संतुलित विकास के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके।

