Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ।

खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ।

By on October 26, 2021 0 322 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन)राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यात कोटाबाग एवं न्याय पंचायत डोला में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ का शुभारंभ हुआ। स्यात में ग्राम प्रधान रजनी देवी, पीटीए अध्यक्ष बलवंत सिंह बोहरा एवं न्याय पंचायत डोला के राउप्रावि सानणा में डोला ग्राम प्रधान गोपाल सिंह कपकोटी ने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। स्यात में प्रधानाचार्य बृजमोहन पांडे एवं राउमावि डोला में प्रधानाचार्य नरेंद्र पटवाल ने समस्त अतिथियों का बैच अलंकरण कर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्क्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान अंडर 14 की खो-खो, लंबी कूद, दौड़ आदि प्रतियोगिता हुई। खेल संपन्न कराने में खेल प्रशिक्षक विजय कुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश रस्तोगी, गोपाल कांडपाल, किरन बनौली, खष्टी बवाड़ी, हेम तिवारी, उत्तम सिंह चौहान, प्रेम सिंह चौहान, किशोरी लाल गुप्ता, त्रिभुवन पांडे, मनोरमा बिष्ट, आनंद बल्लभ बेलवाल, हेमलता लोहनी, पुष्पा आर्या, तेज सिंह अधिकारी, शशिकला, नीमा पाण्डे, नंदन सिंह आदि द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया।
इधर न्याय पंचायत गिनतीगांव के खेल कार्यक्रम आदर्श राइंका कोटाबाग में आयोजित हुए। यहां खेल संयोजक प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रौतेला ने सभी का आभार जताया व बधाई दी। वही बैलपड़ाव में प्रधानाचार्य डॉक्टर देवकीदास आर्या, ने खेल महाकुम्भ मेला का उद्घाटन किया वही खेल प्रभारी एस, पी,सिंह के नेतृत्व में मेला आयोजित हुआ,इस दौरान ब्लाक खेल समन्वयक नमिता पाठक, डा, विवेक पांडे, पीटीआई वीरेंद्र मटेला, सीमा कबड़वाल, विजय बहादुर सिंह, दुर्गा प्रसाद, नीलम आर्य आदि उपस्थित रहे।