Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • रामनगर क्षेत्र के हर पीड़ित के साथ हमेशा खड़ा हूं। शिशुपाल रावत

रामनगर क्षेत्र के हर पीड़ित के साथ हमेशा खड़ा हूं। शिशुपाल रावत

By on October 26, 2021 0 294 Views

रामनगर। उत्तराखंड में आई आपदा से चारों तरफ हाहाकार मचा है। खासकर नैनीताल जिले में काफी नुकसान हुआ है जिसमें मोहान, चुकुम, सुंदरखाल, पूछड़ी आदि गांवों में कई लोगों के घर, मवेशी और राशन इत्यादि सारा सामान कोसी नदी में समा गया। इस आपदा में राजनीतिक व सामाजिक लोगों ने अपने सामर्थ्य अनुसार मदद की, लेकिन यह मदद सिर्फ एक-दो दिन के आंसू पोंछने के लिए थी। हमेशा के लिए नहीं। सरकार के मंत्रियों, अधिकारियों तथा सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के नेताओं को अपने गांव में आता देख सोच रहे हैं कि आज ही शायद यह हमें यहां से विस्थापित कर देंगे। हमारी बह गई धान की फसल का मुआवजा भी शायद आज ही मिल जाएगा। लेकिन ये क्या ? सभी वापस चले गए। आंसू कोई भी नहीं पोंछ पाया। पक्ष और विपक्ष, फिर झूठे वादे करके चले गए। कुछ कह गए कि आपका विस्थापन जल्दी हो जाएगा। कुछ कह रहे हैं कि आपको तुरंत बिजली मिल जाएगी ताकि इनका वोट बैंक आम आदमी पार्टी की तरफ न खिसक जाए। रुंधे गले से उक्त शब्द किसी तरह बयां करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि पीड़ितों की व्यक्तिगत रूप से जितनी मदद मुझसे हो सकी, मैंने हरसंभव तरीके से की और आगे भी करता रहूंगा। लेकिन कोई झूठा वादा नहीं करूंगा। प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने बताया कि कर्नल अजय कोठियाल जी के साथ वार्तालाप करके उन्होंने यूथ फाउंडेशन को गर्जिया मंदिर पुनर्निर्माण के लिए दर्शकों की सुविधा के लिए मरम्मत करने के लिए अपील की जिस पर कर्नल अजय कोठियाल ने यूथ फाउंडेशन को भेज करके मंदिर के इर्द-गिर्द पुनर्निर्माण का कार्य किया आज चाहे तो मां के भक्त गर्जिया मां के दर्शन कर सकते हैं। जबकि सरकार की तरफ से पूरी आपदा में निराशा हाथ लगी उन्होंने कहा कि वे सरकार से पूछना चाहते हैं कि आपने पीड़ितों को कितना मुआवजा दिया। सुनने में आया कि 3800 रुपए उन लोगों को मिले, जिनके पूरे मकान बह गए। अभी अधिकारी-कर्मचारी नापतोल कर रहे हैं। मुआवजे की बात कर रहे हैं लेकिन अंततः नतीजा वही ढाक के तीन पात रहेगा। श्री रावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग करती है कि जिनके मकान बहे उन्हें तुरंत 10, 10 लाख रुपये बतौर मुआवजा दिए जाएं। विस्थापन तब होगा जब होगा उनका आंकलन कर उनकी कीमत खोलकर बताया जाए कि आपको इतना मुआवजा मिलेगा। जानवर बहे हैं उनकी कीमत बताएं, कितना मुआवजा मिलेगा। आप नेता ने कहा कि गरीब जनता को इस आपदा में कांग्रेस और भाजपा के नेता झूठे आश्वासन न दें। झूठे आश्वासन देकर कुछ हासिल नहीं होने वाला। इस बार जनता ने समझ लिया है कि कांग्रेस-भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इनके जितने बड़े नेता हैं, अपनी सीट बचाने के लिए इधर से उधर जा रहे हैं या गरीबों को झूठे आश्वासन दे रहे हैं। शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि अब इन झूठे आश्वासनों में गरीब जनता नहीं आने वाली। वह पूरी उम्मीद के साथ इन दोनों पार्टियों का सफाया करने को दिल्ली की तरह उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी की झाड़ू थाम चुकी है।