Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित। राइंका कालाढूंगी में हुआ आयोजन। नवोदय रहा प्रथम।

ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित। राइंका कालाढूंगी में हुआ आयोजन। नवोदय रहा प्रथम।

By on October 28, 2021 0 288 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) आजादी के अमृत महोत्सव व उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ब्लाक कोटाबाग स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।
अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में आयोजित हुई प्रतियोगिता में
23 टीमों ने प्रतिभाग किया। राज्य सरकार के निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित कराई गई,
जिसमें केवीसी की तर्ज पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस व देश की आजादी के संबंध में प्रश्न पूछे गए। इसी के साथ आजादी के संघर्ष के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पांडे ने बताया यह प्रतियोगिता पहले ब्लाक स्तर पर फिर जिला व राज्य स्तर पर आयोजित होगी। एक नवंबर को इसी कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। गुरुवार की प्रतियोगिता में 23 टीमों में से नवोदय विद्यालय कोटाबाग सहित राइंका कोटाबाग, कालाढूंगी, पवलगढ़, बजूनियाहल्दू, बगड़, बैलपड़ाव, राबाइंका कालाढूंगी ने फाइनल राउंड में प्रवेश किया। जिसके बाद राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रथम, राइंका पवलगढ़ द्वितीय व राबाइंका कालाढूंगी तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजक प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, डा, विवेक पांडे, रमेश सनवाल, त्रिभुवन पांडे, मनोज बिष्ट, गिरीश पांडे, सुशांत पांडे, एल्बी शुक्ला, अकील अहमद, अजय कुमार आदि का सहयोग रहा।
फोटो। प्रतियोगिता में सम्मलित विद्यार्थी।

कादिर बने युंका जिला सचिव।
कालाढूंगी। युवा कांग्रेस नेता कालाढूंगी निवासी कादिर हुसैन को युवा कांग्रेस में जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। कादिर मनोययन जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गोनिया द्वारा किया गया है। उन्होंने मनोययन पत्र में आशा व्यक्त की है कि वह अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे एवं आगामी मिशन 2022 में कांग्रेस की सफलता के लिए कार्य करेंगे। कादिर के मनोययन पर नगर अध्यक्ष वकील अहमद, प्रदेश सचिव दीप सती, पूर्व सीएम ओएसडी ओम प्रकाश, हरीश मेहरा, संजय बिष्ट, भोला दत्त भट्ट, संजय किरौला, मनोहर आर्य,अर्णव कम्बोज, प्रदेश प्रवक्ता महिला कांग्रेस मीमांशा आर्य, जिला उपाध्यक्ष दीप्ति तिवारी, राजकुमार पांडे, जनार्दन जोशी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।