Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भाजपा उपाध्यक्ष ने किया विधायक महेश जीना पर हमला, हमले में विधायक हुए घायल।

भाजपा उपाध्यक्ष ने किया विधायक महेश जीना पर हमला, हमले में विधायक हुए घायल।

By on October 29, 2021 0 260 Views

पौड़ी : भाजपा विधायक महेश जीना पर भाजपा के उपाध्यक्ष ने ही हमला करते हुए नाक पर मुक्का मार कर घायल कर दिया। नाक पर मुक्का लगने से बेहोश हो हुए भाजपा विधायक अस्पताल में भर्ती।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के सल्ट क्षेत्र से विधायक महेश जीना बृहस्पतिवार को शाम तीन बजे भरसोली में दिन की रामलीला का उद्घाटन करने पहुंचे उसके बाद शाम साढ़े चार बजे विधायक काफिले के साथ भाकुड़ा पहुंचे। यहां पर खुद को कथित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने चार-पांच लोगों के साथ उनकी कार रोक दी और उनसे उलझ पड़ा।
और उसने कहासुनी के दौरान विधायक की नाक पर मुक्का मार दिया जिससे विधायक बेहोश हो गए। मुक्का मारने वाले व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया। जब तक उसके साथी फरार हो गए। कहा जा रहा है कि इस दौरान पथराव भी किया गया। घायल विधायक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।