- Home
- उत्तराखण्ड
- सीनियर डीविजन एन.सी.सी.भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न
सीनियर डीविजन एन.सी.सी.भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न
रामनगर। एम.पी.हिन्दू इ.का.रामनगर मे आज एन.सी.सी.आर्मी सीनियर डीविजन भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की गई । कोविड 19 के कारण इस वर्ष भर्ती देरी से कराई गई सीनियर डीविजन एन.सी.सी.भर्ती हेतु कुल 55 छात्र -छात्राऐं प्रातः 7:00 बजे से ही खेल मैदान मे एकत्रित हुए थे। भर्ती हेतु छात्र छात्राओं का उत्साह भरपूर देखा गया।
भर्ती हेतु छात्रों को छोटे छोटे समूहों में बाँटकर दौड़ कराई गई साथ ही कठिन शारिरीक दक्षता परिक्षण कराया गया तत्पश्चात कमान अधिकारी कर्नल अजय सिंह के निर्देशन मे बटालियन से आएं सूबेदार मेजर ललित मोहन बोरा, सूबेदार महिपाल सिंह, नायब सूबेदार किशन सिंह, बी. एच. एम .गणेश चंद सी.एच.एम. ललित मोहन एवं हवलदार नरेन्द्र चंद, तथा हवलदार नीरज ने छात्रों का फिजिकल टेस्ट छात्र / छात्राओं का एन.सी.सी.आर्मी हेतु चयन किया गया ।
इस अवसर पर विधालय के प्रधानाचार्य डा• दिग्विजय सिंह ,एनसीसी अधिकारी कैप्टन चंद्रशेखर मिश्रा, लेफ्टिनेंट डा. पंकज जैन ,सेकंड ऑफिसर जफर अली, ,सीनियर अंडर ऑफिसर युवराज सिंह, ,पूर्व सीनियर आरिश सिद्दीकी, , नीरज सती , ऋषभ उप्रेती ,राहुल जोशी ,भास्कर,सीनियर कैडेट भी उपस्थित रहे।

