Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • गहरी खाई में गिरी कार के पांच घायलों को रेस्क्यू कर पुलिस के बचाया।

गहरी खाई में गिरी कार के पांच घायलों को रेस्क्यू कर पुलिस के बचाया।

By on February 5, 2022 0 212 Views

हल्द्वानी से नैनीताल बर्फ का आनंद लेकर लौट रहे पर्यटकों की कार नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग दोगांव के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में चली गई । जिसमें सवार पांचो लोग घायल हो गए। सूचना पर ज्योलिकोट चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया और बमुश्किल सभी घायलों को गहरी खाई से बाहर निकालकर वाहन से हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया गया।
घायल ड्राइवर द्वारा बताया गया कि वह लोग नैनीताल से बर्फबारी देखकर हल्द्वानी को वापस आ रहे थे तभी दो गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में चली गई यदि मौके पर समय से पुलिस नहीं पहुंचती तो उनका बचना मुश्किल हो जाता।