Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मनाएगा मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मनाएगा मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम

By on June 1, 2022 0 188 Views

जसपुर।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मनाएगा मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम हरिद्वार पिरान कलियर से होगी शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन 35 विधान सभाओं में करेंगे कार्यक्रम का आगाज।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने बताया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 8 साल बेमिसाल पूर्ण करने पर मोर्चा द्वारा सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व के रूप में 1 जून से 15 जून के मध्य पखवारा मनाया जाएगा जिसके निमित्त 4 जून 2022 को उत्तराखंड प्रदेश का सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व का शुभारंभ हरिद्वार जनपद के पिरान कलियर से प्रारंभ होगा यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 हज हाउस में आयोजित किया जा रहा है इसमें सेवा सुशासन गरीब कल्याण पर्व के प्रदेश प्रभारी चौधरी जाकिर हुसैन पूर्व विधायक /राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा तथा प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मानित प्रदेश के अध्यक्ष इंतजार हुसैन रहेंगे। आप सभी प्रदेश पदाधिकारियों सभी जिलों के जिला अध्यक्षों एवं महामंत्रियों एवं हरिद्वार जिले के समस्त जिला पदाधिकारी सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष मंडल के महामंत्री तथा जो जिले के संयोजक और सह संयोजक बनाए गए हैं तथा जो प्रदेश के संयोजक एवं सह-संयोजक है उनकी उपस्थिति इस कार्यक्रम में अनिवार्य और प्रार्थीनीय हैं अतः आप सभी सम्मानित अपेक्षित कार्यकर्ता बंधु समय पर पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।