Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड : स्मार्ट गवर्नेंस के लक्ष्य पर धामी 2.0 सरकार, नौकरशाही में की पहली मेजर सर्जरी-24 IAS, 22 PCS और 4 सचिवालय सेवा अधिकारियों के बदले प्रभार

उत्तराखंड : स्मार्ट गवर्नेंस के लक्ष्य पर धामी 2.0 सरकार, नौकरशाही में की पहली मेजर सर्जरी-24 IAS, 22 PCS और 4 सचिवालय सेवा अधिकारियों के बदले प्रभार

By on July 9, 2022 0 204 Views

देहरादून: 2025 तक उत्तराखंड को देश में नम्बर 1 राज्य बनाने के मिशन के तहत सीएम धामी ने नौकरशाही में मेजर सर्जरी को अंजाम दिया है।  नौकरशाही को चुस्त दुरुस्त करने के मिशन के तहत 24 आईएएस, 22 पीसीएस  और चार सचिवालय सेवा संवर्ग के अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है।

स्मार्ट गवर्नेंस के मिशन के तहत सचिव सचिन कुर्वे से ग्रामीण विकास विभाग हटाकर उन्हे सचिव पर्यटन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद की दी गई नई जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं सचिव दिलीप जावलकर से सचिव पर्यटन और CEO  की जिम्मेदारी हटाकर उन्हे  सचिव वित्त की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उधर सचिव डॉक्टर बी वी आर सी पुरुषोत्तम की जिम्मेदारियों से निदेशक दुग्ध विकास की जिम्मेदारी हटाकर सचिव ग्राम्य विकास की नई जिम्मेदारी दी गई है जबकि, विनोद कुमार सुमन से शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है.वहीं, दून डीएम आर राजेश कुमार से मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी वापस ली गई है, सीनियर आईएएस रणवीर सिंह चौहान से एमडी राज्य औद्योगिक विकास निगम और अपर सचिव भाषा की जिम्मेदारी वापस ली गई है. युगल किशोर पंत को प्रबंध निदेशक तराई बीज विकास निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. आईएएस सोनिका को मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी दी गई है. ईवा आशीष श्रीवास्तव से जिलाधिकारी टिहरी की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें शासन में अपर सचिव,पेयजल मिशन निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन भदौरिया को अपन सचिव पशुपालन मत्स्य और दुग्ध की जिम्मेदारी दी गई है जबकि उनसे अपर सचिव पेयजल पंचायती राज की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है. इसके अलावा अब नितिन भदौरिया से आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी भी वापस ली गई है.   पूरे बदलाव का ब्यौरा इस तरह है