Breaking News

राज्य आंदोलनकारियों को दिया प्रमाण पत्र।

By on September 27, 2022 0 220 Views

कालाढूंगी। कालाढूंगी क्षेत्र के दो लोगों को राज्य आंदोलनकारी घोषित किया गया है। तहसील पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने राज्य आंदोलनकारी धर्मानंद रखोलिया एवं विनय जोशी को प्रमाण पत्र देते हुए बधाई दी। विधायक भगत ने उनके द्वारा राज्य आंदोलन में किए गए संघर्ष की सराहना भी की। इस अवसर पर धर्मानंद रखोलिया एवं विनय जोशी ने विधायक भगत और राज्य सरकार का आभार जताया। इस दौरान उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी, विनोद बुधलाकोटी, भगवान सिंह कुमटिया,अनिल बिष्ट, हरीश मेहरा, कविता वालिया, सुच्चा सिंह आदि उपस्थित थे।
फोटो। राज्य आंदोलनकार्यों को प्रमाण पत्र देते विधायक।