आवाजे दी कोई जबाव नही आया, फिर हुआ ऐसा दंग रह गए ससुरालिजन नव विवाहिता फंदे पर लटकी मिली
रुद्रपुर। वार्ड नंबर 22 रंपुरा निवासी लीलाधर की शादी बीते 28 जून को पंजाबी मोहल्ला किच्छा निवासी उर्मिला उर्फ विमला (19) से हुई थी। लीलाधर कैटरिंग का काम करता है। बुधवार शाम को उर्मिला मायके से लौटी थी। बृहस्पतिवार सुबह लीलाधर सामान लेने दुकान गया था। कमरे में उर्मिला अकेली थी काफी देर तक उर्मिला कमरे से बाहर नहीं निकली तो ससुरालियों ने उसे काफी आवाजें दीं लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने खिड़की की दीवार से अंदर झांका तो उर्मिला फंदे पर लटकी हुई थी। परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे और फंदे से उर्मिला को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

