Breaking News
  • Home
  • बड़ी खबरें
  • अतिक्रमण कार्रवाई को रोकने की मांग। एसडीएम को दिया ज्ञापन

अतिक्रमण कार्रवाई को रोकने की मांग। एसडीएम को दिया ज्ञापन

By on September 2, 2023 0 480 Views

कालाढूंगी। कालाढूंगी नगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे चिन्हीकरण की करवाई से लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। शुक्रवार को पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल ने क्षेत्रवासियों के साथ एसडीएम रेखा कोहली को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि शहरी क्षेत्र के मानक अनुसार चिन्हीकरण किया जाए। ऐसा नहीं किया गया तो जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने कहा कि एक तरफ जनता आपदा से जूझ रही है, दूसरी तरफ सरकार के अधिकारी जनता को अतिक्रमण के नाम पर परेशान करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा इसके लिए न्यायालय जाना पड़ेगा तो जाएंगे, आंदोलन की जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। ज्ञात हो कि अतिक्रमण चिन्हीकरण का काम फिलहाल मुख्य हाइवे किनारे उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा हल्द्वानी कालाढूंगी मुख्य हाइवे किनारे अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए लाल निशान लगाए जा रहे हैं।
अतिक्रमण चिन्हीकरण के बाद से लोगों की नींद उड़ी हुई है। मुख्य मार्ग के बीच से 50 फुट दोनों तरफ चिन्हीकरण करते हुए निशान लगाए जा रहे हैं। बीच शहर ने इतने चौड़े चिन्हीकरण से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। इस दौरान पूर्व सांसद डा, महेंद्र पाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष वकील अहमद,नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अली हुसैन, रमेश चंद्र, शकील अहमद, जगतार सिंह, मो, शाहिद, मोहन चंद्र हर्बोला, जलील अहमद, नीरज शर्मा, शरीफ अहमद, आकाश पाल, निजाम अली, फिरासत अली, जावेद अख्तर ,मुस्तकीम,आदि उपस्थित थे।