केदारनाथ धाम में सुमेरु पर्वत से आया एवलांच, लोगों में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल
केदारनाथ धाम में एक बार फिर हिमस्खलन की घटना सामने आई है। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एवलांच का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
केदारनाथ धाम में सुमेरु पर्वत से आया एवलांच
घटना रविवार सुबह 7:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सुमेरु पर्वत से आए एवलांच के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एवलांच का वीडियो बना दिया। हालांकि घटना से किसी भी तरह की कोई हानि होने की सूचना सामने नहीं आई है।
https://twitter.com/anchorjaya/status/ 1698204309815763200
पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटनाएं
बताते चले उच्च हिमालय क्षेत्र में अक्सर हिमस्खलन की घटनाएं होती रहती है। केदारनाथ धाम में बीते मई में भी एवलांच आया था। इसके अलावा नौ जून को भी केदारनाथ में चोराबाड़ी ग्लेशियर जोन में हिमस्खलन हुआ था। इस दौरान भी केदारनाथ धाम में मौजूद कई श्रद्धालुओं ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद किया था।

