Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर धरने पर बैठे गदरपुर विधायक

पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर धरने पर बैठे गदरपुर विधायक

By on October 21, 2024 0 589 Views

पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर गदरपुर के विधायक अरविंद पांडेय थाना परिसर के अंदर ही धरने पर बैठ गए. मामला बस इतना था कि एक परिवार ने 15 एकड़ कृषि भूमि बटाई पर ली थी, जिसका चौथा हिस्सा उस परिवार को मिलना था. लेकिन खेत के मालिक ने बिना अनुमति के साड़ी फसल काट ली.

विधायक अरविंद पांडेय पीड़ित परिवार के साथ आह थान परिसर पर धरने में बैठ गए. विधायक का कहना है कि गदरपुर पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. जिससे परिवार को मजबूरन धरने देने का निर्णय लेना पड़ा. विधायक ने कहा गदरपुर पुलिस की कार्यप्रणाली सही नहीं है. थाना अध्यक्ष हमारी सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं.

मौके पर मौजूद पीड़िता सोनाली ने बताया कि थाना अध्यक्ष के पास कई बार वह अपनी तहरीर लेकर आए. लेकिन हमेशा टालमटोल कर उन्हें वापस भेज दिया गया. सुनवाई नहीं होने के कारण हम लोग प्रदर्शन करने को बाध्य हैं. महिला ने कहा हमारी मांग हैं कि पुलिस हमें खेत के मालिक से उचित मजदूरी दिलाए.