Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • जंगल मे पिकनिक मनाने गए युवक की हाथी ने पटक कर ली जान, साथियों ने भागकर बचाई जान।

जंगल मे पिकनिक मनाने गए युवक की हाथी ने पटक कर ली जान, साथियों ने भागकर बचाई जान।

By on September 14, 2021 0 878 Views

देहरादून। उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहे हैं यहां क्लमेनटाउन मैं हाथी के द्वारा एक युवक को पटक पटक कर मारने की खबर आ रही है पिकनिक मनाने गए तीन युवकों में से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार क्लेमेनटाउन से पिकनिक मनाने के लिए मालदेवता स्थित सरोली गए तीन युवकों में से एक को हाथी ने जमीन पर पटक दिया। कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान निवासी ओगलभट्टा क्लेमेनटाउन के रूप में हुई है। मृतक के साथी हेमराज शर्मा ने बताया कि वह तीन साथी घूमने के लिए आए थे। अचानक छह हाथियों का झुंड उनकी ओर आया। हाथियों को देख वह भागने लगे। दो साथी एक तरफ भागे जबकि शाबाज दूसरी तरफ भागा और झाड़ियों में छिप गया। हाथी ने उसे झाड़ियों से निकाला और जमीन पर पटक दिया। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। इस घटना के बाद पुलिस एवं वन विभाग की टीम मौके पर है तथा पुलिस ने युवक का पंचनामा भरने की तैयारी कर रही है।