Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • कांग्रेस से भुवन चंद्र पांडे सोमवार सुबह करेंगे नामांकन, कांग्रेस कार्यालय से सुबह 10 निकलेगी नामांकन रैली।

कांग्रेस से भुवन चंद्र पांडे सोमवार सुबह करेंगे नामांकन, कांग्रेस कार्यालय से सुबह 10 निकलेगी नामांकन रैली।

By on December 29, 2024 0 210 Views

रामनगर। नगर निकाय चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रामनगर नगर पालिका को ओपन सीट करने के पश्चात आज शाम कांग्रेस कार्यालय रामनगर में आयोजित बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी रामनगर नें अपना समर्थन रामनगर नगरपालिका अध्यक्ष के लिए भुवन चंद्र पाण्डेय को दिया. जिसका समर्थन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामनगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालधन, नगर कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस रामनगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस मालधन नें किया. पूर्व विधायक रणजीत रावत में भी अपना समर्थन भुवन चंद्र पाण्डेय को दिया. इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा नें बताया की कल दिनांक 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे भुवन चंद्र पाण्डेय की नामांकन रैली कांग्रेस कार्यालय रामनगर से निकलेगी. सभा को ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, हरिप्रिया सती, विमला आर्या आदि नें सम्बोधित करा. सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा नें किया. सभा में सुमन जोशी, सतेश्वरी रावत, बाबर खान, गुलाम सादिक, गिरधारी लाल, सुमित शर्मा, धीरज सती, एन डी पंत, जावेद खान, नजाकत अली, मो मुजीब, पंकज पाण्डेय, ओम प्रकाश आर्यवंशी, अक्षत तिवारी, मोईन खान, भारत रावत, आनंद जोशी, शेर खान, कार्तिक पाण्डेय, हर्ष रावत, भास्कर चमियाल, कैलाश त्रिपाठी, मो हासिम, मो शकील, मोंटी नेगी चाँद खान, अमित बिष्ट आदि मौजूद रहे.