Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रुड़की में बड़ा हादसा : चलती कार में लगी आग, मौके पर मची चीख पुकार

रुड़की में बड़ा हादसा : चलती कार में लगी आग, मौके पर मची चीख पुकार

By on February 2, 2025 0 375 Views

रुड़की में मंगलौर के पास गंगनहर पटरी पर अचानक चलती कार में आग लग गई. आग की लपटें देख उसमें बैठे लोगों ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई.

घटना रविवार दोपहर दो बजे की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे. जो रुड़की में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. कार जैसे ही मंगलौर के पास गंगनहर पटरी पर पहुंची तो चालक को कार के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया. धुआं देख चालक ने कार रोक ली. देखते ही देखते कार में आग लग गई.

आग की लपटें देख कार में बैठे सभी लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई. इस दौरान गंगनहर पटरी पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक कार 90 प्रतिशत जल चुकी थी.