Breaking News

एनसीसी कैडेटों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर।

By on January 25, 2026 0 50 Views

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 79 यूके बटालियन एनसीसी सब यूनिट द्वारा एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डीडीएमए नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। डीडीएमए नैनीताल के मास्टर ट्रेनर (खोज एवम बचाव) नवीन चंद्र एवं असिस्टेंट कंसल्टेंट सुमित जोशी द्वारा आपदा प्रबंधन की विभिन्न विधियों एवं उपकरणों का प्रशिक्षण दिया गया। एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) डी.एन.जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र अंतर्गत विद्यमान तथा संभावित प्राकृतिक आपदाओं के विषय में जानकारी दी गई तथा आपदा के प्रकार,आपदा के दौरान और पश्चात की कार्यवाही के बारे में बताया गया। जिसमें आपदा से पूर्व तैयारी, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के विषय में प्रशिक्षित किया गया साथ ही उपकरणों की जानकारी, इंप्रोवाइज स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार,आग से बचने के तरीके और बाढ़ से बचाव के तरीके आदि संबंधित जानकारी के साथ जनपद आपातकालीन, राज्य आपातकाल के टोल फ्री 1077 नंबरों की जानकारी, सचेत, भूदेव ऐप के महत्व और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी सहायक कंसल्टेंट एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) डी.एन.जोशी, डॉ.दीपक खाती,डॉ.सुभाष पोखरियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोविन्द सिंह जंगपांगी, सीनियर अन्डर ऑफिसर विक्रम जलाल सहित एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।