देहरादून समेत इन जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
का महीना अब खत्म होने के लिए एक दिन ही दिन बचा है। ठंड के बाद जहां लग रहा था कि अब गर्मी दस्तक देगी। लेकिन पहाड़ों में बरसात, बर्फ़बारी और आंधी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने मार्च के आखिरी दिन यानी 31 मार्च के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है ।
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च को देहरादून, चमोली, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज रफ़्तार से हवाएं चलेगी। जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में बीते 7 मार्च से मौसम खराब रहने का सिलसिला चल रहा है। कभी पहाड़ी जिलों में बारिश, बर्फबारी और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का दौर रहता है तो कभी खराब मौसम राज्य के सभी जिलों को अपने आगोश में ले लेता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस बार अप्रैल महीने की शुरुआत भी बारिश के साथ ही होने वाली है।

