Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • एडवोकेट सुखदेव सिंह को रामनगर विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया।

एडवोकेट सुखदेव सिंह को रामनगर विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया।

By on July 8, 2021 0 265 Views

रामनगर।(नाजिम) कांग्रेस कार्यालय रामनगर में विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें उत्तराखंड विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट उमेश जोशी ने रामनगर बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट सुखदेव सिंह को रामनगर विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया। एडवोकेट सुखदेव सिंह के रामनगर विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस पूर्व विधायक रणजीत रावत ने शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार संविधान को ताक पर रखकर काम कर रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस को एक मजबूत विधि प्रकोष्ठ की आवश्यकता थी जिसका गठन उत्तराखंड में हर विधानसभा में किया जा रहा है। बैठक में एडवोकेट जगदीश चंद्र जोशी, एडवोकेट मदन मोहन गोनियाल, एडवोकेट अंकुर गोयल, एडवोकेट उमाशंकर टम्टा, एडवोकेट अतुल अग्रवाल, एडवोकेट अमित चंद्रा, नगर अध्यक्ष डी सी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबन्धु रावत, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, अनिल अग्रवाल खुलासा, डॉ निशांत पपने, नरेश कालिया, हरिप्रिया सती, विमला आर्य, ताईफ खान, विनय पडलिया, आफाक हुसैन आदि मौजुद रहे।