Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • ईद उल अजहा पर्व (बक़रीद)को लेकर प्रशासन की कोतवाली परिसर में बैठक

ईद उल अजहा पर्व (बक़रीद)को लेकर प्रशासन की कोतवाली परिसर में बैठक

By on July 18, 2021 0 336 Views

रामनगर।(नाज़िम सलमान) ईद उल अजहा पर्व (बक़रीद)को लेकर प्रशासन,जन प्रतिनिधियों और मुस्लिम समाज के लोगों की एक बैठक कोतवाली परिसर में संपन्न हुई।बैठक में ईद की नमाज़,साफ सफाई,बिजली पानी और अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।ईद की नमाज़ ईदगाह रामनगर व मस्जिदों में कुछ व्यक्तियो के द्वारा सामाजिक दूरियों के साथ ही अता की जायेगी।नमाजों के दौरान कोविड-19 के दौरान माक्स लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन करना होगा।ईद की बधाइयां गले मिलकर या हाथ मिलाकर नही दी जाएंगी।कोई नई परम्परा नही अपनाई जाएगी।पुरानी व्यवस्था रहेगी।कुर्बानी कुर्बानगाह में ही होंगी।कुर्बानगाह खताड़ी से दूर होने पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में घर मे भी कर सकते हैं।रोड पर कुर्बानी नहीं होंगीं और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान बैठक में तहसीलदार पूनम पंत,पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी,कोतवाल आशुतोष कुमार,एसएसआई जयपाल सिंह चौहान, प्रभारी एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी,पालिकाध्यक्ष हाजी मौ0 अकरम,ईओ भरत त्रिपाठी, सफ़ाई निरिक्षक राजकुमार भारती,ईदगाह कमेटी अध्यक्ष बाबर खान,मौलाना हसन रजा मिस्बाही शहर इमाम जामा मस्जिद रामनगर, मुफ़्ती मोहम्मद वसीम इमाम बड़ी मस्जिद खताड़ी,मुफ्ती मोहम्मद अबुजर, मौलाना जलीस अहमद कासमी,भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट,ज्येष्ठ प्रमुख़ संजय नेगी,समाजसेवी अतुल मेहरोत्रा,व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्रा, मौ0शमी उर्फ छममो- मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष, शकील अहमद प्रधान पति पुछड़ी,सभासद पति डॉक्टर ज़फर सैफ़ी,मौ0 उस्मान, मौलाना कुद्दुस आदि मौजूद रहे।