Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • केवल धामी ही नहीं पूरा खटीमा सीएम बना है। गीता धामी

केवल धामी ही नहीं पूरा खटीमा सीएम बना है। गीता धामी

By on July 8, 2021 0 306 Views

खटीमा। (रविन्द्र )मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने कहा कि धामी
ही नहीं बल्कि पूरा खटीमा सीएम बना है। बुधवार को नगरा तराई स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में गीता अपने पति की संघर्ष गाथा सुनाते हुए अचानक भावुक हो गईं और फफक-फफक कर रो पड़ीं। सीएम की पत्नी ने मुख्यमंत्री बनने पर मिल रही शुभकामनाओं के लिए जनता का आभार व्यक्त
किया। कहा भगत सिंह कोश्यारी के मुख्यमंत्री बनने पर धामी उनके ओएसडी रहे। धामी ने 2002-08 तक भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए युवाओं में क्रांति लाने का कार्य किया और कई आंदोलन चलाए। आंदोलन के दौरान उनका पैर टूट गया था। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए हजारों युवाओं को रोजगार दिलाया। 2012 में शहरी विकास अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष बनने के बाद उनका विवाह हुआ। इसके बाद भी उनका संघर्ष रुका नहीं और रात-दिन आम जनता और पार्टी को मजबूत करने के लिए जुटे रहे। व्यस्तता के चलते वे घर में टाइम नहीं दे पाते थे। गीता ने कहा कि मुझे खुशी होती है कि मैं उनकी पत्नी हूं। 2012 में धामी को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार मिला। 2017 में दूसरी बार विधायक बनने के बाद 100 बेड के नागरिक अस्पताल, एकलव्य स्कूल, केंद्रीय स्कूल आदि का निर्माण कराया।धामी ने कभी वोट बैंक की सियासत न कर इंसानियत के नाते लोगों का काम किया। सीएम की पत्नी ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का भी आभार जताया है।