तीन दिवसीय वैक्सीनेशन कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक की उपस्थिति रही।
कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) जीआईसी लामाचोड में चल रहे तीन दिवसीय वैक्सीनेशन कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक ( पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख भाजपा उत्तराखंड) की उपस्थिति रही। वैक्सीनेशन कैंप में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं , समाजसेवियों एवं युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए मनोज पाठक ने कहा की भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के करोड़ों लोगों को निशुल्क वैक्सीन दिलवाई । जिसे सांसद नैनीताल अजय भट्ट एवं उत्तराखंड प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा धरातल पर उत्तराखंड प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उपलब्ध करा वैक्सीन लगाने का काम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं क्षेत्रों में विभिन्न कैंपों के माध्यम से संपन्न कराया जा रहा है
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय कार्यकर्ता संकल्पित हो सेवा कार्य कर रहे हैं । वह पंजीकरण एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के साथ ही वैक्सीनेशन की सूचना ग्राम वासियों को घर घर जाकर , दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचा रहे हैं । जीआईसी कैंप में वैक्सीनेशन हेतु पहुंची जनता जनार्दन का तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर वैक्सीनेशन के कार्य में सहायता कर रहे हैं
कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए मनोज पाठक ने कहा ” जिस मनोयोग से वैक्सीनेशन के कार्य में स्वास्थ्य विभाग के लोग लगे हैं वह समाज हित में श्रेष्ठ योगदान है । उनका हार्दिक अभिनंदन किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया साथ में शिविर को संपन्न कराने के लिए गौरव मेहरा , दीपक रौतेला , ललित कुमार , हरीश चंद्र पांडे , संजय निगलटीया, बालम सिंह देवका , कमल अगरिया एवं रामू भाई तथा बहुत से लोग जिसमें प्रख्यात कथावाचक श्री कपिल व्यास जी एवं विनोद गुरुरानी तथा क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थिति देते हुए व्यवस्था में लगी टीम का एवं वैक्सीन लगवाने वालों का मनोबल बढ़ाने में लगे हुए हैं पिछले 3 दिनों से लगातार क्रमशः वैक्सीनेशन का कार्य बहुत जोशो खरोश से चल रहा है जिससे क्षेत्र की जनता बहुत उत्साहित है और मनोज पाठक जी पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की जनता ने इस शिविर के कार्य को सराहा और नौजवानों का कहना था कि जिस तरह से ऑनलाइन पंजीकरण के लिए उन सबको स्लोट में जगह नहीं मिल पा रही थी किन्तु जीआईसी लामाचौर में कैंप शिविर लगने से क्षेत्र के लोगों को बहुत बड़ी राहत महसूस हुई है अब इस क्षेत्र के पूरे लोग कोरोना को हराने में अपनी इम्यूनिटी बढ़ाकर हर्ष महसूस कर रहे हैं जिससे उनके आत्मबल में भी वृद्धि हुई है।

