Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड: मिलावट के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, FDA ने जारी की गाइडलाइन

उत्तराखंड: मिलावट के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, FDA ने जारी की गाइडलाइन

By on February 25, 2026 0 7 Views

देहरादून। होली और नवरात्रि के मद्देनज़र खाद्य पदार्थों में संभावित मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड ने विशेष अभियान की गाइडलाइन जारी की है। त्योहारों के दौरान दूध, मावा, घी, तेल, मसाले, आटा, मैदा, बेसन और कुट्टू आटा जैसे उत्पादों की मांग बढ़ने से मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है।

निर्माण इकाइयों से लेकर रिटेल तक सख्त निगरानी

विभाग ने निर्देश दिए हैं कि:

  • दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की निर्माण इकाइयों/डेयरियों का चिन्हीकरण किया जाए
  • ट्रांसपोर्टर, थोक व रिटेल विक्रेताओं की जांच की जाए
  • लीगल और सर्विलांस सैंपलिंग लक्ष्य के अनुसार की जाए
  • ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी जाए

मोबाइल टेस्टिंग वैन से मौके पर जांच

जिला स्तर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम गठित कर औचक निरीक्षण किए जाएंगे।
मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से मौके पर प्राथमिक जांच की जाएगी।

यदि कोई सैंपल मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो:

  • विधिक सैंपल लेकर राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा
  • जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों की जांच प्राथमिकता से की जाएगी

पुलिस और एलआईयू का भी सहयोग

बड़ी निर्माण इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।
जिला स्तर पर एलआईयू से समन्वय कर मिलावटी कारोबारियों की जानकारी जुटाई जाएगी।

अनसेफ फूड मिलने पर होगा रिकॉल

यदि निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के उल्लंघन पाए जाते हैं तो धारा-32 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा।

खाद्य पदार्थ “अनसेफ” घोषित होने पर फूड रिकॉल रेगुलेशन के तहत संबंधित उत्पाद को बाजार से वापस मंगवाया जाएगा।

अधिकारियों के सख्त निर्देश

एफडीए के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि:

  • त्योहारों को देखते हुए क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई है
  • गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में टीमें सक्रिय हैं
  • बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है
  • रंगीन मिठाइयों और रीयूज ऑयल के मामलों में तत्काल सैंपलिंग की जाएगी

जनता से भी अपील

विभाग ने लोगों से अपील की है कि:

  • केवल लाइसेंसधारी दुकानों से खाद्य पदार्थ खरीदें
  • अत्यधिक रंगीन मिठाइयों से बचें
  • संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें

त्योहारी सीजन में सुरक्षित खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई के मूड में है।