- Home
- उत्तराखण्ड
- सेमेस्टर परीक्षा की संभावित तिथि आते ही छात्रों ने किया विरोध शुरू…
सेमेस्टर परीक्षा की संभावित तिथि आते ही छात्रों ने किया विरोध शुरू…
रामनगर। महाविद्यालय शिक्षा के प्रथम वर्ष में सरकार द्वारा सेमेस्टर प्रणाली इस सत्र से फिर शुरू कर दी गयी है।कल समेस्टर के नए प्रवेश विद्यार्थियों के पहले सेमेस्टर की संभावित परीक्षा सूची भी निर्गत हो गयी है।
परीक्षा सूची के जरी होते ही विरोध भी शुरू हो गया है।इसी क्रम में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोशिएशन (आइसा) द्वारा आज महाविद्यालय में पर्चा वितरण किया गया।आइसा सदस्यों ने आरोप लगाया एक ओर प्रथम बर्ष के छात्र छात्राओं के एडमिशन की प्रक्रिया अभी अभी पूरी हुई है दूसरी ओर बिना पढाई के का टाइम टेबल जारी।कर दिया गया है।नवप्रवेशार्थियों के इस उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पहले छ: महीने की पढ़ाई पुरी हो, उसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा का सोचे।उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति को उत्तराखण्ड में सबसे पहले लागू करने को।लेकर राज्य सरकार कितनी भी अपनी पीठ थपथपाए पर सच्चाई यह है कि सरकार की नई शिक्षा नीति को लागू करने को लेकर कोई तैयारी नहीं है।नई शिक्षा नीति जहां एक ओर निजीकरण को बढ़ावा देगी वहीं दूसरी ओर ऐसे उटपटांग फैसलों से विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद होगा।आइसा की ओर से जानकारी दी गयी कि इस मुद्दे पर कल 27 नवम्बर को आइसा एक गोष्ठी करते हुये एक सम्मेलन करेगी,जिसमें भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। पर्चा वितरण में अर्जुन, कशिश अंसारी, सुमित कुमार , मुस्कान, रोहित खत्री,जातिन, अक्षित, शीतल, महक अंसारी,ज्योति फर्त्याल,ललिता बिष्ट,रेखा आर्या मोजूद रहे।

