Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • प्रेमी-प्रेमिका कमरे मे करने गए थे प्यार, किसी ने बंद कर दिए किवाड़, फिर हो गया हँगामा !

प्रेमी-प्रेमिका कमरे मे करने गए थे प्यार, किसी ने बंद कर दिए किवाड़, फिर हो गया हँगामा !

By on November 30, 2022 0 603 Views

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में प्रेमी-प्रेमिका को अकेले में मिला भारी पड़ गया। जैसे ही दोनों कमरे के अंदर गए लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इलाके में यह बात तेजी से फैल गई। लोगों का आरोप है कि अक्सर घर में अलग-अलग प्रेमी जोड़ों का आना जाना लगा रहता है।

प्रेमी जोड़े को कमरे में किया बंद

एक प्रेमी युगल को छुप-छुपकर मिलना मंगलवार को महंगा पड़ गया। मोहल्ले वालों ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया और पुलिस बुला दी। दोनों को कमरे से निकालकर पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया। दोनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। यह वाकया शहर के दक्षिणी दौलतपुर मोहल्ले का है।

दोस्त के घर पर गर्लफ्रेंड से करता था मुलकाता

प्रेमी का दोस्त दक्षिणी दौलतपुर मोहल्ले में रहता है। उसी के घर में अपनी प्रेमिका को बुलाकर प्रेमी अक्सर घंटों मिलता था। इस बात की भनक मोहल्ले के लोगों को लग गई। लोग दोनों पर निगाह रखने लगे। उनके आने-जाने व ठहरने का समय देखने लगे। मंगलवार को तय समय के अनुसार दोनों प्रेमी-प्रमिका दोस्त के घर पहुंचे। कमरे में जाते ही पूर्व से तैयार मोहल्ले के लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और तत्काल इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दी।

दोनों को थाने ले गई पुलिस

कुछ समय बाद पुलिस पहुंची और मकान के अंदर जाकर लड़का व लड़की को अपने साथ थाने ले आई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे-एक दूसरे से प्रेम करते हैं। शादी भी करना चाहते हैं। दोनों बालिग हैं। मामले पर नगर थानाध्यक्ष निखिल कुमार ने बताया कि बरामद प्रेमी युगल बालिग हैं। दोनों से पूछताछ की गई। कहीं से कोई आपत्तिजनक बात सामने नहीं आई है। ऐसे में उन लोगों को छोड़ दिया गया। दोनों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। किसी के परिवार वालों ने कोई आपत्ति जाहिर नहीं की।