Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ब्यूटीशियन कोर्स प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

ब्यूटीशियन कोर्स प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

By on November 30, 2022 0 232 Views

कालाढूंगी ।कोटाबाग के दोहनिया में स्थित पुस्तकालय में ब्यूटीशियन कोर्स हेतु कोर्स हेतु चल रहे प्रशिक्षण मैं उत्तरांचल उत्थान परिषद के संयोजक मनोज पाठक एवं केंद्रीय महामंत्री रामप्रकाश फैमिली पैन्यूली द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा रामप्रकाश पैन्यूली ने, जो कि पलायन आयोग के सदस्य भी हैं क्षेत्र के नौजवानों एवं एवं जनता तथा ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से कहा की स्वरोजगार एवं स्वावलंबन को व्यवहार में लाकर हम सब लोग मेरे गांव को मेरा तीर्थ मानते हुए वर्ष में एक बार अपने गांव जरूर जाएं एवं पहाड़ पर हो रहे पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा जितने भी प्रवासी उत्तराखंडी हैं उनको अपनी जड़ों से जुड़ते हुए कुछ न कुछ बाहर के विषय में चिंतन करना चाहिए साथ ही मनोज पाठक ने कहा के उत्तरांचल उत्थान परिषद जिस तरह से पूरे देश में प्रवासी उत्तराखंड यों को सम्मेलन कर जगाने का काम कर रहे हैं वह प्रशंसनीय एवं वंदनीय है अभी हाल ही में भोपाल में 50 हजार लोगों का प्रवासी उत्तराखंड योगा सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें प्रत्येक उत्तराखंडी ने यह संकल्प लिया हम सब वर्ष में एक बार अपने गांव जाएंगे एवं मेरा गांव मेरा तीर्थ इस नारे को व्यवहार में लाते हुए सार्थक करने का प्रयास करेंगे कार्यक्रम में गोविंद सिंह बोरा,राजेश बुधलाकोटी, चंदन सिंह बिष्ट ,पूरन सिंह ,एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता दुनिया के ग्राम प्रधान विनोद बुधलाकोटी ,द्वारा सब का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
कार्यक्रम में ब्यूटीशियन कोर्स हेतु प्रशिक्षण ले रही महिलाएं एवं क्षेत्र के सम्मानित जन दर्जनों लोग उपस्थित थे।