Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • धामी सरकार के चार साल: 21 मार्च को हल्द्वानी में राजनाथ सिंह करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

धामी सरकार के चार साल: 21 मार्च को हल्द्वानी में राजनाथ सिंह करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

By on March 15, 2026 0 8 Views

देहरादून। धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हल्द्वानी में बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि 21 मार्च को हल्द्वानी में होने वाले इस सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता के पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि हरिद्वार में गृह मंत्री की मौजूदगी में हुए सम्मेलन की तरह कुमाऊं क्षेत्र में भी यह बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

विपक्ष पर साधा निशाना

विधानसभा सत्र को लेकर विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा विधायकों ने सदन में जनहित से जुड़े कई मुद्दे उठाए, जबकि विपक्ष का ध्यान केवल हंगामे पर केंद्रित रहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक जनता के जिम्मेदार प्रतिनिधि हैं और उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं को सदन के माध्यम से सरकार के सामने प्रभावी ढंग से रखा। इसके विपरीत कांग्रेस विधायकों ने जनता से जुड़े मुद्दों को पर्याप्त संख्या में उठाना भी जरूरी नहीं समझा, जिससे स्पष्ट है कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है।

सदस्यता अभियान पर भी दिया बयान

सदस्यता अभियान और पार्टी में नए लोगों के शामिल होने के सवाल पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन की ज्वाइनिंग कमेटी की राय के अनुसार राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े नए-पुराने सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत है।