- Home
- उत्तराखण्ड
- विश्व एड्स दिवस पर हुए जागरूकता कार्यक्रम।
विश्व एड्स दिवस पर हुए जागरूकता कार्यक्रम।
कालाढूंगी। विश्व एड्स दिवस पर कालाढूंगी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग में एनएसएस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एड्स पर पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता भी हुई।
कालाढूंगी में प्रधानाचार्या बसंती अधिकारी के निर्देशन में एक दिवसीय शिविर में बच्चों को एड्स जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी हेमा रानी, सहायिका नीमा बनकोटी, उमा आर्या, नीमा त्रिपाठी, मंजू पांडे, विमला पंत आदि उपस्थित थे इधर
राइंका कोटाबाग में भी एनएसएस शिविर के माध्यम से जहां एड्स के प्रति जागरूक किया गया वहीं कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
प्रधानाचार्य विनीता पाठक, कार्यक्रम अधिकारी पूजा देवरानी, सहायिका बीना नगारी, अनुराधा पांडे, सावित्री पडियार, लीला अधिकारी व अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

