Breaking News

रामनगर में 29 लोग कोरोना पॉजिटिव

By on January 12, 2022 0 392 Views

रामनगर। रामनगर में 29 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की सैम्पलिंग करनी भी शुरू कर दी है।मंगलवार को कोविड़ के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि बीते दिनों रामनगर के हलदुवा बैरियर और विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों लोगों की जांच की गई थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 29 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। इसमें क्लब महेंद्रा रिजॉर्ट ढिकुली तरंगी रिजोर्ट पिरुमदरा भवानीगंज आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। बताया कि सभी संक्रमितों को लोगों 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन में भेज दिया है।