- Home
- उत्तराखण्ड
- दुकान से चोरी करने वाले चोरों को दबोचे।
दुकान से चोरी करने वाले चोरों को दबोचे।
कालाढूंगी। बैलपड़ाव की एक दुकान के गल्ले से चोरी करने वाले चोरों को कालाढूंगी पुलिस ने दबोच लिया। बैलपड़ाव निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र नरेंद्र राम ने थाने में तहरीर देते हुए उसकी दुकान के गल्ले में रखे 48000 रुपये अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने की बात कही थी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया नवीन उप्रेती पुत्र गोपाल उपरेती निवासी रुद्रपुर, राजेंद्र कुमार पुत्र मुन्ना लाल निवासी रियाड़ कोटाबाग को को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 25 हजार रुपये भी बरामद किये। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।इस दौरान थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी,आदि मौजूद थे।

