Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • रिटायर्ड फौजी और उसके बेटों ने की पुलिसकर्मियों से मारपीट,

रिटायर्ड फौजी और उसके बेटों ने की पुलिसकर्मियों से मारपीट,

By on July 1, 2023 0 401 Views

देहरादून। क्लेमेंट टाऊन थाना पहुंचे रिटायर्ड फौजी द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किरायेदारों के साथ हुए मामूली विवाद के चलते दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। थाने पर बीच बचाव करवाने वा थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों के साथ भी रिटायर्ड फौजी ने मारपीट कर दी। मारपीट करने वाले सेवनिर्वित फौजी और उसके बेटों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला

मामला शनिवार का दोपहर का बताया जा रहा है। देहरादून के क्लेमेंट टाऊन थाना क्षेत्र में किरायेदार के साथ हुए मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। थाने पर बीच बचाव करवाने वाले थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों के साथ रिटायर्ड फौजी और उसके बेटों ने मारपीट कर दी। थाने में रिटायर्ड फौजी और उसके बेटों को काबू में करना पुलिस के लिए भारी हो गया था।

मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने रिटायर्ड फौजी और उसके बेटों पर काबू पाया। पिता सहित चार आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में ले लिया है। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सदर पंकज गैरोला और पटेलनगर कोतवाली पुलिस पहुंची। मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।