- Home
- उत्तराखण्ड
- कालाढूंगी के कई खिलाड़ियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन।23 अगस्त 2022 कालाढूंगी के कई खिलाड़ियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन। खिलाड़ी विद्यार्थियों का किया स्वागत।
कालाढूंगी के कई खिलाड़ियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन।23 अगस्त 2022 कालाढूंगी के कई खिलाड़ियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन। खिलाड़ी विद्यार्थियों का किया स्वागत।
23 अगस्त 2022
कालाढूंगी। मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आयोजित हुई प्रतियोगिता में कालाढूंगी के कई विद्यार्थी खिलाड़ियों ने पंचायत, नगर, ब्लाक के बाद जिला स्तर पर अपना दबदबा बनाते हुए मुख्यमंत्री द्वारा घोषित छात्रवृत्ति के लिए अपनी जगह बना ली है। इन विद्यार्थियों को अब मुख्यमंत्री द्वारा घोषित निर्धारित छात्रवृत्ति प्रतिमाह मिलेगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों में खेल स्टेडियम हल्द्वानी द्वारा कालाढूंगी में कोच राजेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले खेल शिविर के बच्चों में गोस्वामी विद्या मंदिर के विद्यार्थी प्रिंसी मेहता, टीना आर्या, कृष्णा पांडे, अनुज कुमार सरस्वती शिशु मंदिर कालाढूंगी के निश्चय कुमार एवं अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के दीपक कश्यप
शामिल है। जिला स्तर पर लगभग 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
कालाढूंगी के बच्चों की इस उपलब्धि के बाद मंगलवार को बच्चों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से इनका स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया गया। इस दौरान खो,खो कोच राजेंद्र सिंह नेगी, राइंका पीटीआई सत्यम शर्मा, गोस्वामी विद्या मंदिर प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र तिवारी, सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य किशन सिंह सिंह बिष्ट, ब्लाक खेल समन्वयक नमीता पाठक आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
फोटो। बच्चों का स्वागत करते कोच, पीटीआई, प्रधानाचार्य।
खिलाड़ी विद्यार्थियों का किया स्वागत।