वन विभाग के दो अधिकारियों की मौत
हादसा सोमवार शाम चीला मार्ग का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो अधिकारियों समेत चार की मौत हो गई।
जबकि एक के नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को ऋषिकेश एम्स ले जाया गया।

