Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग

By on April 23, 2022 0 196 Views

देहरादून: उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई। केवल चार प्रदेश उपाध्यक्ष को ही यथावत रखा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की। उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल,  कमलेश रमन, अलका  पाल और भागीरथी बिष्ट अपने दायित्व पूर्व की तरह देखती रहेंगी।  रौतेला ने कहा कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।