Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • सीएम धामी पहुंचे बदरीनाथ धाम, कल खुलेंगे धाम के कपाट

सीएम धामी पहुंचे बदरीनाथ धाम, कल खुलेंगे धाम के कपाट

By on April 23, 2026 0 6 Views

बदरीनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंच गए। वह गुरुवार 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर होने वाले कपाट उद्घाटन के दौरान पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार गुरुवार प्रातः 4:30 बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित कई गणमान्य मौजूद रहेंगे।

शंकराचार्य की गद्दी पहुंची बदरीनाथ
कपाट खुलने से पहले पांडुकेश्वर से भगवान उद्धव, कुबेर और शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंच गई है। इस दौरान ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से पूरा धाम गुंजायमान हो उठा।

25 कुंतल फूलों से सज रहा मंदिर
बदरी-केदार पुष्प सेवा समिति के सहयोग से बदरीनाथ मंदिर को 25 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है। कपाट उद्घाटन को लेकर धाम में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

देव डोलियों के साथ रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट, नायब रावल सूर्य राग नंबूदरी समेत समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा के अहम पड़ाव के रूप में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।