Breaking News

तालिब बने कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के महासचिव।

By on February 16, 2022 0 280 Views

कालाढूंगी। युवा कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ में कालाढूंगी निवासी तालिब हुसैन को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। यह नियुक्ति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सूरज पांडे द्वारा की गई है। तालिब हुसैन को जारी नियुक्ति पत्र में उन्होंने आशा व्यक्त की है कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इधर नवनियुक्त प्रदेश महासचिव तालिब हुसैन ने प्रदेशाध्यक्ष पांडे का आभार जताते हुए कहा कि वो ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी व संगठन के लिए कार्य करेंगे। इस नियुक्ति पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती, नगर अध्यक्ष वकील अहमद, ब्लाक अध्यक्ष विक्रम सामंत, पूर्व अध्यक्ष गिरीश भट्ट, कादिर हुसैन, जावेद सिद्दीकी, नदीम अहमद, राजकुमार पांडे, जीवन लाल वर्मा, सलमान वारसी, मो, मेहताब, आसिफ रजा,जनार्दन जोशी आदि ने बधाई दी है।