Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • राष्ट्रपति सचिव केडी त्रिपाठी को सेवा विस्तार, 3 अन्य अधिकारियों के एक्सटेंशन पर भी कैबिनेट की मुहर

राष्ट्रपति सचिव केडी त्रिपाठी को सेवा विस्तार, 3 अन्य अधिकारियों के एक्सटेंशन पर भी कैबिनेट की मुहर

By on July 20, 2022 0 156 Views

नई दिल्ली : केंद्र ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के चार वरिष्ठ अधिकारियों को दो महीने का सेवा विस्तार दिया, जिनमें राष्ट्रपति के सचिव कपिल देव त्रिपाठी, संयुक्त सचिव अजय भादू और प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह शामिल हैं। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इन अधिकारियों के कार्यकाल को 25 जुलाई, 2022 से आगे यानी 25 सितंबर, 2022 तक या अगले आदेश तक दो महीने के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। जिन अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया है उनमें त्रिपाठी, भादू, सिंह और जगन्नाथ श्रीनिवासन शामिल हैं। त्रिपाठी असम-मेघालय कैडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। गुजरात कैडर के 1999 बैच के आईएएस अधिकारी भादू राष्ट्रपति के संयुक्त सचिव हैं।

सिंह कोविंद के प्रेस सचिव के रूप में कार्यरत हैं और श्रीनिवासन, 2002-बैच के भारतीय डाक सेवा अधिकारी, राष्ट्रपति सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) हैं।